10वीं हरियाणा राज्य सीनियर अंतर जिला रग्बी 7s प्रतियोगिता का आयोजन जींद की रॉयल स्पोर्ट्स अकादेमी  में 9 जून को किया जायेगा।

10वीं हरियाणा राज्य सीनियर अंतर जिला रग्बी 7s प्रतियोगिता का आयोजन जींद की रॉयल स्पोर्ट्स अकादेमी  में 9 जून को किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की महिला और पुरुष जो वर्ष 2006 या उस से पहले जन्में हैं भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता से हरियाणा सीनियर पुरुष और महिला की टीमों का चयन राष्ट्रीय सीनियर रग्बी 7s प्रतियोगिताओं के लिए किया जायेगा, जो क्रमशः आगामी  29–30 जून और 3–4 जुलाई, 2024 को पुणे के शिव छत्रपति खेल परिसर, बालेवाडी में आयोजित की जाएंगी।


जिला रग्बी प्रतियोगिताएं 2024 

सभी जिला संघों द्वारा 1 जून 2024 से पहले अपने अपने जिले में रग्बी 7s प्रतियोगिता अंडर 18 तथा सीनियर महिला और पुरुषों के लिए आयोजित की जा रही हैं। जिलों से चयनित रग्बी 7s जूनियर टीमें आगमी 2 जून, 2024 को होने वाली राज्य रग्बी 7s जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

9वीं हरियाणा राज्य अंतर जिला जूनियर रग्बी 7s प्रतियोगिता 2024 

हरियाणा राज्य रग्बी फुटबॉल संघ आगमी 2 जून को दिल्ली पब्लिक स्कूल गोसाईखेड़ा, जिला जींद में 9वीं हरियाणा राज्य अंतर जिला जूनियर रग्बी 7s प्रतियोगिता का आयोजन करेगा! जिसमें 2006 और 2007 में जन्में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। सभी जिलों की लड़कों एवं लड़कियों की टीम उक्त प्रतियोगिता में भाग लेंगी। 

इस प्रतियोगिता से हरियाणा जूनियर लड़के और लड़कियों की टीमों का चयन किया जाएगा जो जून 19 से 26 तक शिव छत्रपति खेल परिसर, बालेवाड़ी, पुणे महाराष्ट्र में होने वाली क्रमशः जूनियर लड़कियों और लड़कों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हरियाणा पुरुष रग्बी 7S टीम का चयन 


37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए हरियाणा पुरुष रग्बी 7S टीम का चयन 27 सितंबर, 2023 को हनी स्पोर्ट्स एकेडमी, दीपालपुर बहालगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

हरियाणा की पुरुष रग्बी 7s टीम राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई है तथा हरियाणा राज्य रग्बी फुटबॉल संघ ने फैसला लिया है कि हरियाणा की टीम के सिलेक्शन के लिए 27 सितंबर, 2023 को हनी स्पोर्ट्स एकेडमी, दीपालपुर, बहालगढ़ में सिलेक्शन ट्रायल रखा जाएगा। सभी इच्छुक खिलाड़ी सुबह 8 बजे एकेडमी के ग्राउंड पर रिपोर्ट कर सकते हैं। सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए हरियाणा का स्थाई निवासी होना आवश्यक शर्त है। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिवर लगाया जाएगा। 

सिलेक्टेड खिलाड़ियों में से प्रशिक्षण शिवर के दौरान की परफॉर्मेंस, उपस्थिति तथा पूर्व के प्रदर्शन को देखते हुए फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।


हरियाणा राज्य रग्बी प्रतियोगिता 2023


8वीं हरियाणा राज्य रग्बी जूनियर (लड़के व लड़कियां) और 10वीं हरियाणा राज्य सीनियर (महिला  व पुरुष) प्रतियोगिताओं का सफलता पूर्वक आयोजन 27 और 28 मई, 2023 को बिरला इंटरनेशनल स्कूल, खरखोदा में किया गया।


Haryana Rugby

Annual calendar 2023 

This Calendar is Prepared based on the Input from IRFU

© Copyright Haryana Rugby